6बाक्स) रजरप्पा मंदिर के दोनों ओर बनेगा विवाह मंडप

डीसी के आदेश के बाद भूमि का निरीक्षण फोटो फाइल : 9 चितरपुर डी नक्शा देखते अधिकारी रजरप्पा.रामगढ़ उपायुक्त ए दोडे के निर्देश के बाद रजरप्पा मंदिर में विकास कार्य तेज हो गया है. अधिकारियों की टीम ने जीएम लैंड का निरीक्षण किया. मौके पर गोला सीओ कामिनी कौशल लकड़ा, रामगढ़ सीओ कुंवर सिंह पहान, […]

डीसी के आदेश के बाद भूमि का निरीक्षण फोटो फाइल : 9 चितरपुर डी नक्शा देखते अधिकारी रजरप्पा.रामगढ़ उपायुक्त ए दोडे के निर्देश के बाद रजरप्पा मंदिर में विकास कार्य तेज हो गया है. अधिकारियों की टीम ने जीएम लैंड का निरीक्षण किया. मौके पर गोला सीओ कामिनी कौशल लकड़ा, रामगढ़ सीओ कुंवर सिंह पहान, आरइओ विभाग के एसडीओ सुरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एएन प्रसाद, सीआइ अनिल कुमार यादव, रामवृक्ष मांझी व जेइ अरविंद कुमार शामिल थे. बताया जाता है कि मंदिर के दोनों छोर पर विवाह मंडप, प्रवेश द्वार व कांप्लेक्स का निर्माण किया जायेगा. बस पड़ाव, पूल निर्माण व शॉपिंग सेंटर का निर्माण किया जायेगा. नक्शा तैयार किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि भूमि की मापी कर अतिक्रमण भी हटाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >