बीपीएलधारियों को हो रही है परेशानी आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत करने का निर्णय चितरपुर. चितरपुर दक्षिणी पंचायत के बीपीएलधारियों को पूरा चावल नहीं मिल रहा है. बीपीएलधारियों को 12 किलो चावल के स्थान पर मात्र छह किलो चावल दिया जा रहा है. इससे लोगों में रोष है. बताया जाता है कि सरकार द्वारा इन लाभुकों को प्रति माह एक रुपये प्रति किलो के हिसाब से 12 किलो चावल जन वितरण प्रणाली दुकान से मुहैया कराया जाता है. लाभुकों को पंचायत के मुखिया पति द्वारा दुर्गा महिला समिति जन वितरण प्रणाली से पिछले कई माह से मात्र छह किलो चावल देने का पुरजा दिया जाता है. बताते चले कि इस मुद्दे को लेकर मुखिया पति ने एक वृद्ध महिला के साथ धक्का मुक्की की थी. इस संबंध में वृद्ध महिला ने थाना में आवेदन दिया था. मुखिया पति से पूछे जाने पर कहा कि पंचायत के मुखिया हम हंै, तो नियम मेरे हिसाब से बनेगा. उधर, लाभुकों ने इसकी शिकायत आपूर्ति पदाधिकारी से करने का निर्णय लिया है.
12 के बदले छह किलो मिल रहा है चावल
बीपीएलधारियों को हो रही है परेशानी आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत करने का निर्णय चितरपुर. चितरपुर दक्षिणी पंचायत के बीपीएलधारियों को पूरा चावल नहीं मिल रहा है. बीपीएलधारियों को 12 किलो चावल के स्थान पर मात्र छह किलो चावल दिया जा रहा है. इससे लोगों में रोष है. बताया जाता है कि सरकार द्वारा इन लाभुकों […]
