10 मार्च की हड़ताल को सफल बनायें

फोटो फाइल 8आर-एच-बैठक में मौजूद ग्रामीण डाक सेवक.रामगढ़. प्रधान डाकघर, रामगढ़ में रविवार को ग्रामीण डाक सेवक संघ की बैठक राजाराम सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ के अध्यक्ष नसीम अख्तर व सचिव सर्वेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में बताया कि पूरे भारत में दो लाख 85 हजार ग्रामीण डाक […]

फोटो फाइल 8आर-एच-बैठक में मौजूद ग्रामीण डाक सेवक.रामगढ़. प्रधान डाकघर, रामगढ़ में रविवार को ग्रामीण डाक सेवक संघ की बैठक राजाराम सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ के अध्यक्ष नसीम अख्तर व सचिव सर्वेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में बताया कि पूरे भारत में दो लाख 85 हजार ग्रामीण डाक सेवक 10 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. रामगढ़ में हड़ताल का सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गयी. बैठक में जानकारी दी गयी कि रामगढ़ क्षेत्र में 65 शाखा डाक घर हैं. इसमें 157 ग्रामीण डाक सेवक कार्यरत हैं. बैठक में प्रमोद प्रसाद, मो हसीब अंसारी, चंद्रपाल सिंह, किशुन राम महतो, इम्तियाज आलम, नरेश तिवारी, लक्ष्मी वर्मा, सुकर गुप्ता, खिरोधर महली, शाहरुद्दीन अहमद, महेश ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, बीरबल मांझी, किशोर राम, संजय कुमार महतो, जलेश्वर महतो, ब्रजनंदन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >