8बीएचयू-1-समारोह में जुटे लोग.भुरकुंडा. सेंट्रल सौंदा क्षेत्र के नकारी कॉलोनी में शनिवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय सचिव मनोज गुप्ता उपस्थित थे. समारोह में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगा कर व मिठाई खिला कर होली की बधाई दी. समारोह के दौरान मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें दर्जनों युवकों की टोली ने भाग लिया. युवकों को पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर सचिव मनोज गुप्ता ने कहा कि होली हमें आपसी भेद-भाव मिटा कर एक साथ रहने की प्रेरणा देता है. हमें इस पर्व के अर्थ को समझने की आवश्यकता है, तभी समाज में मजबूती का संचार हो सकता है. समारोह में विनोद, संप्रीत सिंह, मनोज, महेंद्र, श्याम, ललन, रामदेव महतो, पारीख, छोटेलाल, आजाद, सुनील करमाली, आकाश कुमार, सांका कुमार, चिंता देवी, रीता देवी, चिंता कुमारी आदि जुटे थे.
होली के अर्थ को समझें : मनोज
8बीएचयू-1-समारोह में जुटे लोग.भुरकुंडा. सेंट्रल सौंदा क्षेत्र के नकारी कॉलोनी में शनिवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय सचिव मनोज गुप्ता उपस्थित थे. समारोह में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगा कर व मिठाई खिला कर होली की बधाई दी. समारोह […]
