सड़क दुर्घटना में तीन घायल

मगनपुर. रामगढ़ – बोकारो मार्ग के संधवय घाटी के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार चड़गी निवासी कुलदीप महतो बाघाकुदर गोला जा रहा था. इस क्रम में बोलेरो के चपेट में आने से वह घायल हो गया. घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के […]

मगनपुर. रामगढ़ – बोकारो मार्ग के संधवय घाटी के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के अनुसार चड़गी निवासी कुलदीप महतो बाघाकुदर गोला जा रहा था. इस क्रम में बोलेरो के चपेट में आने से वह घायल हो गया. घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद रांची रेफर कर दिया गया. इसके अलावा मठवाटांड़ के समीप मारंगमरचा गांव के एक युवक बेहोशी हालत में गिरा हुआ था. जिसे मनोज कुमार मिश्रा ने अस्पताल पहुंचाया. बाद में इसे रिम्स रेफर किया गया. उधर गोला – मुरी मार्ग के नावाडीह घसियागढ़ा के समीप पुसवाडी निवासी सुरेन रजवार पिकअप वैन की चपेट में आने से घायल हो गया. घायल का गोला के निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >