फोटो फाइल संख्या 7 कुजू: होलिका दहन कुजू. रंगों का त्योहार होली कुजू कोयलांचल व आस पास के क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया. गुरुवार की रात्रि में क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर होलिका दहन किया गया. शुक्रवार की अहले सुबह से ही लोगों ने रंग में सराबोर होकर होली का आनंद लेना शुरू कर दिया. युवकों की टोलियों द्वारा कुर्ताफाड़ होली खेली गयी. युवक गाजे बाजे के साथ अपने अपने टोलियों को लेकर होली खेलने के लिए निकले. जगह जगह मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. यहां उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगा कर बधाई दी. वहीं विभिन्न समितियों द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया. जिसमें मंडली के व्यास द्वारा फगुआ गीत गाकर लोगों का खुब मनोरंजन कराया. होली पर्व क्षेत्र के कुजू बस्ती, मुरपा, डटमा मोड़, नयामोड़, नया बाजार टांड़, रामनगर, तोपा, सांडी, दिगवार, पिंडरा, आरा, सारूबेड़ा, हेसागढ़ा, बोंगावार, रतवे, पोचरा, करमा, छोटकी डूंडी, बड़की डूंडी, सेवटा आदि गांवों में धूम धाम से मनाया गया.
होली कुजू कोयलांचल में धूमधाम से मना
फोटो फाइल संख्या 7 कुजू: होलिका दहन कुजू. रंगों का त्योहार होली कुजू कोयलांचल व आस पास के क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया. गुरुवार की रात्रि में क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर होलिका दहन किया गया. शुक्रवार की अहले सुबह से ही लोगों ने रंग में सराबोर होकर होली का आनंद लेना […]
