होलिका दहन आज, होली कल

बाजारों में लौटी रौनक, जमकर हो रही है खरीदारी फोटो 4बीएचयू5-दहन के लिए जमा किया गया होलिका भुरकुंडा.भुरकुंडा कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर्व को लेकर सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. बाजारों में अबीर, रंग व कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों में लग रही भीड़. होली पर्व के पहले दिन […]

बाजारों में लौटी रौनक, जमकर हो रही है खरीदारी फोटो 4बीएचयू5-दहन के लिए जमा किया गया होलिका भुरकुंडा.भुरकुंडा कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर्व को लेकर सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. बाजारों में अबीर, रंग व कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों में लग रही भीड़. होली पर्व के पहले दिन गुरुवार की रात को होलिका दहन किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. विभिन्न युवाओं के टोली द्वारा होलिका जमा किया जा रहा है. भुरकुंडा कोयलांचल में होली पर्व के दिन मटकाफोड़ का आयोजन किया जायेगा. भुरकुंडा कोयलांचल के विभिन्न सामाजिक संस्था द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान एक -दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर एक-दूसरे को होली की बधाई दे रहे हंै. जगह-जगह पर युवाओं के टोली के द्वारा होली मनाने को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है. वहीं , दूसरी ओर होली पर्व को देखते हुए पुलिस अभी से ही तैयार हो गयी है. क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >