लीड के साथ) ओल्ड भुरकुंडा को अब मिलेगा शुद्ध पेयजल (2)

सीसीएल वेलफेयर की टीम ने फिल्टर प्लांट व मोटर का उदघाटन किया भुरकुंडा.भुरकुंडा कोलियरी ओल्ड भुरकुंडा क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी टंकी से अब शुद्ध पेयजल की सप्लाई की जायेगी. बुधवार को सीसीएल वेलफेयर की टीम ने फिल्टर प्लांट व मोटर का उदघाटन किया. अधिकारियों ने बताया कि पानी टंकी में 10 हजार लीटर के […]

सीसीएल वेलफेयर की टीम ने फिल्टर प्लांट व मोटर का उदघाटन किया भुरकुंडा.भुरकुंडा कोलियरी ओल्ड भुरकुंडा क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी टंकी से अब शुद्ध पेयजल की सप्लाई की जायेगी. बुधवार को सीसीएल वेलफेयर की टीम ने फिल्टर प्लांट व मोटर का उदघाटन किया. अधिकारियों ने बताया कि पानी टंकी में 10 हजार लीटर के तीन व पांच हजार लीटर के एक फिल्टर प्लांट बैठाये गये हैं. जबकि पांच-पांच एचपी के मोटरपंप लगाये गये हैं. इन फिल्टर प्लांट से प्रति मिनट 10 हजार लीटर पानी की सप्लाई की जायेगी. मालूम हो कि भुरकुंडा क्षेत्र में पानी की किल्लत थी. प्रबंधन ने कॉलोनियों में नियमित पानी सप्लाई को लेकर पानी टंकी में पांच सौ जीपीएम मोटर पंप लगाया है. वेलफेयर की टीम ने बताया कि बरका-सराय क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में नाली व गारबेज का काम किया जायेगा. भुरकुंडा के ऊपर धौड़ा, बौनर धौड़ा व जवाहर नगर में नाली का कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >