3 आर आई-बैठक में जिप अध्यक्ष, सचिव व सदस्य.जिला परिषद की बैठकपोचरा को रामगढ़ प्रखंड में शामिल करने का प्रस्ताव पारितरामगढ़. रामगढ़ जिला परिषद की बैठक मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित जिला परिषद कार्यालय में हुई. अध्यक्षता परिषद की अध्यक्ष शांति सोरेन ने की. संचालन प्रभारी डीडीसी सह सचिव प्रदीप कुमार प्रसाद ने किया. बैठक में हंगामे के बीच सात करोड़ की योजनाओं को पारित किया गया. जिसमें 13वें वित्त आयोग में चार करोड़ व बीआरजीएफ के तहत तीन करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति दी गयी. बैठक के दौरान पतरातू प्रखंड में पड़ने वाले तथा रामगढ़ छावनी परिषद के तहत आनेवाले पोचरा गांव को रामगढ़ प्रखंड में शामिल करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया. मनरेगा के श्रम बजट को भी बैठक में पारित किया गया. कुछ सदस्यों के क्षेत्र में विकास योजनाओं को नहीं दिये जाने पर उन सदस्यों ने विरोध प्रकट किया. गोला डाकबंगला निर्माण अनियमितता की बात भी उठायी गयी. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिप सदस्य कविता देवी, अर्चना, राजेंद्र महतो, योद्धेश्वर सिंह भोगता, सुरेश महतो, झरी मुंडा समेत अन्य मौजूद थे.
सात करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
3 आर आई-बैठक में जिप अध्यक्ष, सचिव व सदस्य.जिला परिषद की बैठकपोचरा को रामगढ़ प्रखंड में शामिल करने का प्रस्ताव पारितरामगढ़. रामगढ़ जिला परिषद की बैठक मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित जिला परिषद कार्यालय में हुई. अध्यक्षता परिषद की अध्यक्ष शांति सोरेन ने की. संचालन प्रभारी डीडीसी सह सचिव प्रदीप कुमार प्रसाद ने किया. बैठक […]
