हेडिंग-संवेदक पर होगी कार्रवाई सड़क बनी नहीं, निकाल ली गयी पूरी राशि वर्ष 2008-09 में 84 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था फोटो फाइल : 25 चितरपुर बी, सी अधूरी सड़क की जांच करते प्रमुख अभियंता चितरपुर.रामगढ़ प्रखंड के छत्तरमांडू से कुंदरू तक कालीकरण व पीसीसी पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण बुधवार को अभियंता प्रमुख अशोक कुमार सिंह व एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने किया. इस दौरान अधिकारियों ने पाया कि सड़क अधूरी है और कई स्थानों पर टूट गयी है. गार्डवाल में भी घटिया निर्माण कार्य किया गया है. बताया जाता है कि वर्ष 2008-09 में आरइओ विभाग द्वारा यहां 84 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया था. इसमें काफी दिनों तक कार्य किया गया. इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य अधूरा है. यह कार्य रमेश सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया गया है. ठेकेदार ने पूरी राशि की निकासी कर ली है. इसके अलावा आरइओ विभाग द्वारा सात लाख की लागत से सरैया से दामोदर नद तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य कराया गया था. यह कार्य संजय उपाध्याय द्वारा किया गया था. इस सड़क में भी अधिकारियों ने कई अनियमितताएं पायी. इस संबंध में अभियंता प्रमुख ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में घटिया कार्य किया गया है. सड़क कहीं नजर ही नहीं आती है. अनियमितता को देखते हुए संवेदक पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार सिन्हा, जेइ अरविंद कुमार आदि शामिल थे.
अभियंता प्रमुख ने सड़क का किया निरीक्षण, कहा
हेडिंग-संवेदक पर होगी कार्रवाई सड़क बनी नहीं, निकाल ली गयी पूरी राशि वर्ष 2008-09 में 84 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था फोटो फाइल : 25 चितरपुर बी, सी अधूरी सड़क की जांच करते प्रमुख अभियंता चितरपुर.रामगढ़ प्रखंड के छत्तरमांडू से कुंदरू तक कालीकरण व पीसीसी पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण […]
