मजदूरों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करें

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठकघाटोटांड़.अखिल झारखंड श्रमिक संघ, सीसीएल चरही हजारीबाग क्षेत्रीय समिति की बैठक बुधवार को प्रेम नगर गेस्ट हाउस में हुई. बैठक की अध्यक्षता बालेश्वर महतो ने की व संचालन नागेश्वर राम ने किया. बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार पर विचार -विमर्श किया गया. कहा गया कि संघ के सभी […]

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठकघाटोटांड़.अखिल झारखंड श्रमिक संघ, सीसीएल चरही हजारीबाग क्षेत्रीय समिति की बैठक बुधवार को प्रेम नगर गेस्ट हाउस में हुई. बैठक की अध्यक्षता बालेश्वर महतो ने की व संचालन नागेश्वर राम ने किया. बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार पर विचार -विमर्श किया गया. कहा गया कि संघ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने -अपने क्षेत्र में मजदूरों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करें. क्षेत्रीय समिति को भंग कर इसका पुनर्गठन किया जाये. बैठक में सीसीएल जोन के सचिव सतीश सिन्हा, आजसू मांडू विधान सभा क्षेत्र प्रभारी तिवारी महतो, क्षेत्रीय सचिव मदन महतो, टेकन महतो, संजय करमाली, प्रकाश नाथ महतो, सुनील कुमार मंडल, सुरेंद्र कुमार महतो, बजरंगी नोनियां, राजेश कुमार रंजन, माधो, छोटू कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >