मांडू में होली मिलन समारोह तीन मार्च को

कमेटी का गठन किया गया मांडू.मांडूडीह स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक वार्ड सदस्य सुरेशचंद्र साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ग्रामीणों ने तीन मार्च को होली मिलन समारोह, हास्य व्यंग्य व बच्चों के बीच रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया. समारोह को सफल बनाने के […]

कमेटी का गठन किया गया मांडू.मांडूडीह स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक वार्ड सदस्य सुरेशचंद्र साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ग्रामीणों ने तीन मार्च को होली मिलन समारोह, हास्य व्यंग्य व बच्चों के बीच रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया. समारोह को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष सुरेशचंद्र साहू, उपाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद, धनंजय प्रसाद चंदन, सचिव अशोक कुमार, सह सचिव प्रभुवन राम, महासचिव महेंद्र प्रसाद, संयोजक डॉ सुनील कुमार कश्यप व सह संयोजक महेंद्र प्रसाद को बनाया गया. मौके पर ईश्वर दयाल, नित्यानंद पांडेय, प्रभु साव, अनिल रजक, रामनाथ रजक, वीरेंद्र पांडेय, जगन्नाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >