जिला कराटे चैंपियनशिप में 235 खिलाड़ियों ने दिखाया दम खम

रामगढ़ जिला कराटे डू एसोसिएशन द्वारा स्कॉलर्स हाई स्कूल रांची रोड में जिला स्तरीय दो दिवसीय कराटे चैंपियनशिप का समापन हो गया.

रामगढ़. रामगढ़ जिला कराटे डू एसोसिएशन द्वारा स्कॉलर्स हाई स्कूल रांची रोड में जिला स्तरीय दो दिवसीय कराटे चैंपियनशिप का समापन हो गया. इसमें 235 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया. थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, डॉ शरद जैन, भाजपा रामगढ़ कैंट के मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय उपस्थित थे. एसोसिएशन के अध्यक्ष रेंसी नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि यह चैंपियनशिप जिले के खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक पहुंचाने का एक मजबूत माध्यम है. महासचिव शिहान शशि पांडेय ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य कराटे प्रतियोगिता में रामगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे. चैम्पियनशिप विजेता में द टेंपल ऑफ वॉरियर्स 144 अंक, फस्ट रनर अप चैंपियनंस डोजो 129 अंक व सेकेंड रनर अप कोबरा कराटे एकेडमी 90 अंक हासिल किया. स्वर्ण पदक विजेताओं में जिया कुमारी, शिवांशी, अदिति कुमारी मिश्रा, आन्या शील, आयुष कुमार, तेजस दीप सिंह, आदित्य राज सिंह, आदित्य सिन्हा, आदित्य राज, राघव साह, नैतिक वत्स, सार्थक पांडेय, प्रांजल कुमार, नैतिक राज, करण राज, रजत पदक विजेता दिशाना रामरेजिया, अमायरा सिंह, जोइशा अग्रवाल, युविका अग्रवाल, ईशान साहिया, हर्षवीर सिंह, अर्जुन कुमार, अनुराग कुमार, अजय के. हेम्ब्रम, शिवम जायसवाल, आदर्श मिश्रा, रंजीत तुरी, श्रेष्टा बनर्जी, आकाश कुमार रजक, स्वायम व कांस्य पदक विजेता में अविका सिंह, अनन्या रॉय, श्रेयजा मिश्रा, श्रद्धा कुमारी, आयांशी प्रीषा, कार्तिक कुमार, विवेक महतो, अभिनव कुमार, अभिजीत कुमार, अयान अंसारी, अंश अधिकारी, विवेक राय, धीरज कुमार, तेजस झा, कुमार उज्जवल, अंकित कुमार, अंबर कुमार सेन, आदर्श शर्मा, अर्जुन कुमार, शिवा कुमार, अमन पोद्दार, प्रिंस बेदिया, सिद्धार्थ कुमार साहू शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >