रामगढ़. रोटरी सेंट्रल रामगढ़ ने प्राइम हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया. यह शिविर रोटरी सेंट्रल ब्लड बैंक और प्राइम हॉस्पिटल में हुआ. इसमें 17 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. रोटरी सेंट्रल के अध्यक्ष पी कुमार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है. हर व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए. प्रोजेक्ट चेयरमैन संदीप बरेलिया ने कहा कि एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन लोगों की जान बचायी जा सकती है. सभी को खुल कर रक्तदान करना चाहिए. सचिव पीएन तिवारी ने कहा कि रोटरी सेंट्रल जन सरोकार के कार्य करता है. इसे लगातार आगे बढ़ाया जायेगा. रक्तदान करने वालों में पंकज बगड़िया, पीयूष बरेलिया, स्वेतांशु गौतम, खुशबू बंसल, संगीता अग्रवाल, गौतम जलान, पवन अग्रवाल, सुमित रंजन श्रीवास्तव, विशाल कुमार सिंह, सुमित रंजन, धनंजय चटर्जी, विकास बंसल, मुकेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, डॉ इंदिरा सहाय, डॉ एनडी सहाय, संदीप बरेलिया और श्वेता सिन्हा शामिल थे.
शिविर में 17 लोगों ने किया रक्तदान
रामगढ़ के प्राइम हॉस्पिटल में रोटरी सेंट्रल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 17 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

फोटो कैप्शन: 12 आर-1 प्राइम हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेते लोग | Prabhat Khabar Network