माता-पिता की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचायें

रामगढ़ : न्यू महिला कल्याण विकास समिति के तत्वावधान में कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को बालिका व किशोरियों के उज्ज्वल भविष्य व विवाह के पूर्व परामर्श के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल बगड़िया ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शंकर चौधरी थे. कार्यक्रम का संचालन समिति […]

रामगढ़ : न्यू महिला कल्याण विकास समिति के तत्वावधान में कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को बालिका व किशोरियों के उज्ज्वल भविष्य व विवाह के पूर्व परामर्श के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल बगड़िया ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शंकर चौधरी थे.

कार्यक्रम का संचालन समिति की सचिव मधु गुप्ता ने किया. काउंसेलिंग के माध्यम से असामाजिक तबके के लोगों से सावधान रहने, किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचने व चौकन्ना रहने की बात कही गयी.

मधु गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि माता-पिता बड़े अरमान के साथ पालन पोषण कर आपको शिक्षा प्राप्त करने की आजादी देते हैं. इस पर आपका अधिकार है. उनकी गरिमा एवं हृदय को चोट नहीं पहुंचने दें. यह आपका दायित्व बनता है. हर माता-पिता बेटियों को लेकर चिंतित रहते हैं. जब तक आप कॉलेज से घर नहीं आ जाते, चिंता बनी रहती है.

इस अनमोल रिश्ते की कद्र करते हुए नजरअंदाज नहीं करें. शंकर चौधरी ने कहा कि मधु गुप्ता समाज के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है. हमारा सहयोग साथ रहेगा. कमल बगड़िया ने कहा कि आज कई ऐसी घटनाएं क्षेत्र में हो रही है, जिसमें हमारी बेटी और महिलाओं को डर रहता है. इसका सामना करने के लिए हमें सतर्क रहना पड़ेगा. माैके पर नीलम कुमारी, प्रो मधु सिंह, रोमा सिंह, अंजू शर्मा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >