जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

रामगढ़ : पारसोतिया कोयरी टोला उच्च विद्यालय के समीप स्थित विवादित दो एकड़ 22 डिसमिल जमीन पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में बुधवार सुबह मारपीट हुई. सुबह दोनों पक्षों के लोग उक्त विवादित जमीन पर जमा हुए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा. दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे […]

रामगढ़ : पारसोतिया कोयरी टोला उच्च विद्यालय के समीप स्थित विवादित दो एकड़ 22 डिसमिल जमीन पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में बुधवार सुबह मारपीट हुई. सुबह दोनों पक्षों के लोग उक्त विवादित जमीन पर जमा हुए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा. दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया.

घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों को गंभीर चोट आयी है. सभी का इलाज सदर अस्पताल रामगढ़ में किया गया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जबरन हमला करने का आरोप लगाया. पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल पारसोतिया निवासी रामवतार महतो, कौलेश्वर महतो, रंजीत महतो, पंकज कुमार, पुरनलाल महतो, राजकुमार कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, मनीलाल महतो व सोनिया देवी को सदर अस्पताल रामगढ़ में इलाज कराया. दोनों पक्षों के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मारपीट मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >