टाटा स्टील का प्रयास सराहनीय : उपनिदेशक

घाटोटांड़ : जैव विविधता और प्रकृति के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने के संदेश के साथ वेस्ट बोकारो के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित टाटा स्टील की वार्षिक पुष्प सह सब्जी प्रदर्शनी पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गयी. मुख्य अतिथि हजारीबाग प्रक्षेत्र के डायरेक्टर ऑफ माइंस (खान उपनिदेशक) शंकर सिन्हा ने वार्षिक पुष्प सह […]

घाटोटांड़ : जैव विविधता और प्रकृति के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने के संदेश के साथ वेस्ट बोकारो के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित टाटा स्टील की वार्षिक पुष्प सह सब्जी प्रदर्शनी पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गयी. मुख्य अतिथि हजारीबाग प्रक्षेत्र के डायरेक्टर ऑफ माइंस (खान उपनिदेशक) शंकर सिन्हा ने वार्षिक पुष्प सह सब्जी प्रदर्शनी के आयोजन के लिए टाटा स्टील की प्रशंसा की.

कहा कि वह खनन स्थल पर इस तरह की प्रदर्शनी को देख कर मंत्रमुग्ध हैं. इस वर्ष का विषय कला और रचनात्मकता के माध्यम से जैव विविधता और स्थिरता को बढ़ावा देना था. फूलों और सब्जियों की प्रदर्शनी से लेकर सेल्फी कॉर्नर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. रंगोली प्रतियोगिता में आसपास के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

विजेताओं को पुरस्कार मुख्य अतिथि शंकर सिन्हा विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक मनीष मिश्रा, मीनाक्षी कुचरू, रेखा मिश्रा, डॉ यामिनी सहाय ने प्रदान किया. मौके पर टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के चीफ ऑपरेशंस साहबजी कुचरू, मयंक शेखर, राकोमसं अध्यक्ष महेश प्रसाद, केशव रंजन मौजूद थे.

पुरस्कृत विजेताओं की सूची : पुष्प सह सब्जी प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले विभिन्न श्रेणियों के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया. रंगोली प्रतियोगिता के व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम आर्यन, द्वितीय अनीता कुमारी, तृतीय स्नेहा मोहंती, रंगोली ग्रुप प्रतियोगिता में प्रथम गुरुनानक पब्लिक स्कूल, द्वितीय डॉ बीआर अांबेडकर हाई स्कूल व तृतीय विवेकानंद स्कूल रहे.
सफल प्रतिभागियों में प्रीति झा, डॉ जितेंद्र कुमार, आशा प्रसाद, अनीता तिवारी, राजेश गुप्ता, प्रवीण, मनोज कुमार महतो, मनप्रीत कौर थे. स्कूल क्राफ्ट में प्रथम टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटोटांड़, द्वितीय डीएवी स्कूल केदला, तृतीय विवेकानंद स्कूल ड्राइवर हाट, प्लांट्स विद इन्नोवेटिव आइडिया में प्रथम प्रियंका शरण, द्वितीय आशा प्रसाद ,तृतीय चंद्रशेखर रहे. इनोवेटिव आइडिया अंडर अंबरेला में प्रथम टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटोटांड़ व संत पीटर्स स्कूल अमरनगर, द्वितीय डीएवी केदला तृतीय होली क्रॉस स्कूल ओवर ऑल बेस्ट स्कूल का प्रथम पुरस्कार होली क्रॉस स्कूल घाटोटांड़, द्वितीय टाटा डीएवी स्कूल घाटोटांड़ व तृतीय विवेकानंद स्कूल को मिला. इंडस्ट्रियल स्टॉल में प्रथम टाटा स्टील प्रोडक्ट, द्वितीय एनकेसीपीएल व तृतीय वोल्टास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.