तीन चरणों में होगा आंदोलन

पतरातू : देश भर के बैंकों के संगठन भारतीय बैंक संघ (आइबीए) द्वारा 11वां वेतन समझौता, पुरानी पेंशन व्यवस्था, हफ्ते में पांच दिनों की बैंकिंग समेत 12 सूत्री मांगों को ठुकरा दिया गया. इन मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने आंदोलन करने का निर्णय लिया. उक्त जानकारी झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक इम्पलाईज […]

पतरातू : देश भर के बैंकों के संगठन भारतीय बैंक संघ (आइबीए) द्वारा 11वां वेतन समझौता, पुरानी पेंशन व्यवस्था, हफ्ते में पांच दिनों की बैंकिंग समेत 12 सूत्री मांगों को ठुकरा दिया गया. इन मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने आंदोलन करने का निर्णय लिया. उक्त जानकारी झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक इम्पलाईज एसोसिएशन के उपमहासचिव सह क्षेत्रीय सचिव राजीव नयन ने दिया. उन्होंने बताया कि यूनियन के केन्द्रीय कमेटी की बैठक में मांगों को लेकर तीन चरणों में आंदोलन की घोषणा की गयी है.

प्रथम चरण के तहत 20 जनवरी को सभी बैंकों के मुख्य शाखा में प्रदर्शन, 21 जनवरी को आंदोलन में जनता को जोड़ने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने, 24 को राष्ट्रव्यापी धरना व प्रदर्शन, 25 को पोस्टर लगाने व 31 जनवरी व एक फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जायेगा. दूसरे चरण में 11, 12 व 13 मार्च को हड़ताल और तीसरे चरण में एक अप्रैल से अनिश्चितकालिन हड़ताल शुरू होगी.

नहीं मनेगी वर्षगांठ: चैनपुर. आदर्श मध्य-उच्च विद्यालय बड़गांव की वर्षगांठ 20 जनवरी को नहीं मनायी जायेगा. उक्त जानकारी प्रधानाध्यापक सुमेश्वर महतो ने दी. उन्होंने बताया कि अष्टम तथा नवम वर्ग की बोर्ड परीक्षा 21 जनवरी से 24 जनवरी तक निर्धारित है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के लिए क्विज व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. यह निर्णय प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.