मौसम का मिजाज बदला, लोग रहे घरों में

रामगढ़ : नव वर्ष के पहले दिन बारिश होने से अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे. बुधवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा. ठंड व कोहरे के कारण शहरों में भीड़-भाड़ नहीं थी. शहर के ब्रिगेडियर पुरी पार्क, माया टुंगरी, चाइना कब्रिस्तान सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर लोगों […]

रामगढ़ : नव वर्ष के पहले दिन बारिश होने से अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे. बुधवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा. ठंड व कोहरे के कारण शहरों में भीड़-भाड़ नहीं थी. शहर के ब्रिगेडियर पुरी पार्क, माया टुंगरी, चाइना कब्रिस्तान सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ काफी कम रही.

शाम होते ही शहर की लगभग सभी दुकानें बंद हो गयी. दिन भर हल्की बारिश होती रही. शहर के मुख्य मार्ग व फोरलेन सड़क पर भी वाहनों की संख्या आम दिनों से कम देखी गयी. दिन में ही वाहनों की लाइट जला कर सफर करते देखा गया. मसीही समुदायों के लोग चर्च जाकर एक दूसरे को नये वर्ष की बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >