जेल के बड़ा बाबू की स्कूटी जब्त

रामगढ़ : यातायात पुलिस रामगढ़ ने बीते दिनों मोटरसाइकिल जांच के क्रम में रामगढ़ जेल के बड़ा बाबू की स्कूटी को पकड़ा था. बड़ा बाबू ने यातायात सिपाही के साथ किये गये दुर्व्यवहार को लेकर इसकी शिकायत रामगढ़ एसपी से की गयी थी. एसपी प्रभात कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया […]

रामगढ़ : यातायात पुलिस रामगढ़ ने बीते दिनों मोटरसाइकिल जांच के क्रम में रामगढ़ जेल के बड़ा बाबू की स्कूटी को पकड़ा था. बड़ा बाबू ने यातायात सिपाही के साथ किये गये दुर्व्यवहार को लेकर इसकी शिकायत रामगढ़ एसपी से की गयी थी. एसपी प्रभात कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि जेल के बड़ा बाबू के वाहन में आवश्यक कागजात की कमी के अनुसार फाइन लगाया जायेगा. पुलिस ने बड़ा बाबू की स्कटी को जब्त कर लिया. फाइन की कार्रवाई की जा रही है.

महिला को परिजनों को सौंपा : गिद्दी (हजारीबाग)़ कनकी गांव में पिछले दिनों पकड़ी गयी महिला को गिद्दी पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया है. उत्तर प्रदेश से उसके परिजन गिद्दी पहुंचे थे. परिजनों ने बताया कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है. इस वजह से वह भटक कर यहां पहुंची है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >