एंबुलेंस नहीं रहने से परेशान रही बच्ची

एंबुलेंस कर्मियों को नहीं मिली आवासीय सुविधा सदर अस्पताल, रामगढ़ में खड़ी है पतरातू की 108 एंबुलेंस पतरातू :राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पतरातू के लिए चलायी गयी डायल 108 एंबुलेंस सेवा बाधित है. पतरातू डायल 108 एंबुलेंस के कर्मियों को आवासीय सुविधा नहीं मिलने के कारण शुक्रवार की शाम नाराज कर्मी एंबुलेंस को […]

एंबुलेंस कर्मियों को नहीं मिली आवासीय सुविधा

सदर अस्पताल, रामगढ़ में खड़ी है पतरातू की 108 एंबुलेंस
पतरातू :राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पतरातू के लिए चलायी गयी डायल 108 एंबुलेंस सेवा बाधित है. पतरातू डायल 108 एंबुलेंस के कर्मियों को आवासीय सुविधा नहीं मिलने के कारण शुक्रवार की शाम नाराज कर्मी एंबुलेंस को पतरातू से रामगढ़ ले गये.
एंबुलेंस को सदर अस्पताल रामगढ़ में रख कर वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी. कर्मियों ने बताया कि विभाग द्वारा जनवरी 2018 में पतरातू भेजा गया, तब से लेकर आज तक एक जर्जर आवास में रहकर पूरी ईमानदारी से ड्यूटी की.
बरसात में जर्जर आवास की स्थिति और खराब हो गयी. हमेशा जान का खतरा बना रहता है. इधर, पतरातू में एंबुलेंस सेवा के बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है. शनिवार को पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस के इंतजार में आग से झुलसी डेढ़ वर्ष की एक बच्ची को करीब एक घंटा तक तड़पना पड़ा. सूचना पर लपंगा से एंबुलेंस वहां पहुंची और घायल बच्ची को रिम्स ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >