आजसू ने निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया
पतरातू :आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड कमेटी ने गुरुवार को शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया. पीटीपीएस निर्मल महतो नगर में स्थापित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर आजसू के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, गोमिया प्रभारी लंबोदर महतो, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, युगेश बेदिया, मनोज महतो, विजय साहू ने माल्यार्पण कर उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया.
रोशनलाल चौधरी ने कहा कि झारखंड राज्य शहीद निर्मल महतो के बलिदानों व संघर्षों का प्रतिफल है. उनके सपनों का झारखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. लंबोदर महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के बताये मार्ग काे अपना कर झारखंड की तस्वीर व तकदीर बदली जा सकती है. मौके पर कौलेश्वर महतो, भुवनेश्वर महतो, गंगाधर महतो, राजू कुमार, राहुल रंजन, अशोक पाठक, रघुवीर महतो, ब्रजेश सिंह, राजीव रंजन, चंदन कुमार, हरिरत्नम साहू, संतोष सिंह, लालू महतो, मनोज राम, मिथिलेश सिंह, मोहित उपस्थित थे.
