दुलमी/मगनपुर : दुलमी प्रखंड सभागार कक्ष में शुक्रवार को मॉब लिंचिंग को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, बीडीओ जयाशंखी मुर्मू, इंस्पेक्टर बिनोद कुमार मुर्मू मौजूद थे. इंस्पेक्टर श्री मुर्मू ने कहा कि कानून को अपने हाथ में ना लें. भीड़ तंत्र द्वारा किसी की हत्या करना एक जघन्य अपराध है.
यह शर्मनाक व मानवता को कलंकित करने वाली है. जिप अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की घटना से क्षेत्र की बदनामी होती है. संचालन बीपीओ अबोध राम ने किया. मौके पर प्रमुख सुरेंद्र करमाली, रीझू महतो, अभय कृष्ण गिरी, रमेश बेदिया, परमेश्वर पटेल, यशवंत सिंह, जनार्दन पांडेय, शैलेश चौधरी, रफीक अंसारी, तौफीक आलम, हैदर अली, मनोज कुमार, बिहारी महतो, संगीता महतो शामिल थे.
गोला में भी हुई बैठक : गोला थाना परिसर में भी मॉब लिंचिंग को लेकर बैठक हुई. इसमें प्रमुख जलेश्वर महतो, बीडीओ कुलदीप कुमार, सीओ दीपक कुमार, थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद मौजूद थे. बैठक में प्रमुख ने कहा कि किसी भी मामले में भीड़ का हिस्सा ना बने. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें. अधिकारियों ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द्र बना कर रहे. मौके पर मुखिया बजरंग महथा, एहतेसामुद्दीन अंसारी, सुरेश रजक, सिकंदर शर्मा, पटेल महतो, आनंद महतो, सुभाष महतो, जाकिर अख्तर, लालदेव रजक, गौतम महतो, संतोष महतो, अस्फाक अंसारी, त्रिभुवन महतो माैजूद थे.
