कांग्रेस नेता के पिता गया से लापता, मुरी में मिले

चितरपुर : कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह चितरपुर निवासी चंद्रशेखर पटवा के पिता बंशीधर पटवा चार मई रात में गया से लापता हो गये थे. दो दिन तक इनकी खोजबीन की गयी, लेकिन वह नहीं मिले. सात मई को मुरी से छह किलोमीटर दूरी रामपुर नामक जगह पर बेहोशी हालत में मिले. ग्रामीणों से सूचना मिलने […]

चितरपुर : कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह चितरपुर निवासी चंद्रशेखर पटवा के पिता बंशीधर पटवा चार मई रात में गया से लापता हो गये थे. दो दिन तक इनकी खोजबीन की गयी, लेकिन वह नहीं मिले. सात मई को मुरी से छह किलोमीटर दूरी रामपुर नामक जगह पर बेहोशी हालत में मिले. ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद श्री पटवा रामपुर पहुंच कर अपने पिता को गोला लाये.

इलाज के लिए चितरंजन सेवा सदन में भर्ती कराया. उन्होंने बताया कि मेरे पिता अपनी बेटी के यहां गये हुए थे. इस बीच चार मई को उन्हें हटिया ट्रेन से गोमो आना था. लेकिन वह यहां नहीं पहुंचे. इनकी खोजबीन की गयी. इनके पैसे व सामान सुरक्षित हैं. फिलहाल वह बेहोशी की हालत में हैं. उनके पास से पुरुलिया का टिकट मिला है. इनके मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >