चोर आैर सुरक्षाकर्मी के बीच पत्थरबाजी

केदला : सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना के स्टोर के समीप लगी ड्रिल मशीन से चोरों ने रविवार की रात डीजल चोरी का प्रयास किया. ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी संदेव नोनिया और मथुरा प्रसाद ने चोरी का विरोध किया, तो चोरों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस घटना में दोनों सुरक्षा कर्मी बाल-बाल […]

केदला : सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना के स्टोर के समीप लगी ड्रिल मशीन से चोरों ने रविवार की रात डीजल चोरी का प्रयास किया. ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी संदेव नोनिया और मथुरा प्रसाद ने चोरी का विरोध किया, तो चोरों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस घटना में दोनों सुरक्षा कर्मी बाल-बाल बच गये.

इस संबंध में सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि तीन से चार की संख्या में चोर परियोजना के स्टोर पहुंचे. सभी के मुंह कपड़े से ढके हुए थे. इसके कारण चोरों की पहचान नहीं हो पायी. इस घटना की जानकारी सुरक्षा प्रभारी परमेश्वर नायक को दी गयी. परमेश्वर नायक अन्य सुरक्षाकर्मियों को लेकर स्टोर पहुंचे. इसके बाद चोरों को दाैड़ाया गया. घटना की जानकारी प्रबंधन और ओपी पुलिस को दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >