रांची से रामगढ़ गये भाई-बहन दामोदर में डूबे

रामगढ़ : सोमवार को दामोदर नद में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. दोनों बच्चे कुम्हार टोली चूना भट्ठा सुखदेव नगर रांची से गोलपार मुहल्ले में अपने रिश्तेदार सुदामा वर्मा के घर आये थे. बच्चे आपस में फुफेरे-ममेरे भाई बहन थे. बच्चे घर वालों के साथ दामोदर नद में नहाने गये थे. नहाने […]

रामगढ़ : सोमवार को दामोदर नद में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. दोनों बच्चे कुम्हार टोली चूना भट्ठा सुखदेव नगर रांची से गोलपार मुहल्ले में अपने रिश्तेदार सुदामा वर्मा के घर आये थे. बच्चे आपस में फुफेरे-ममेरे भाई बहन थे.

बच्चे घर वालों के साथ दामोदर नद में नहाने गये थे. नहाने के क्रम में निशा कुमारी (पिता धरम वर्मा) व छोटू वर्मा (पिता उपेंद्र वर्मा) गहरे पानी में उतर गये और डूब गये. जब तक लोगों ने दोनों बच्चों को पानी से निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. बच्चे गोल्पार छठी समारोह में भाग लेने आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >