आंबेडकर स्थल की विवादित चहारदीवारी गिरी

भुरकुंडा : पेट्रोल पंप भुरकुंडा के समीप स्थित आंबेडकर स्थल की विवादित चहारदीवारी शुक्रवार को भारी बारिश की भेंट चढ़ गयी. सब्जी बाजार व आसपास का पूरा पानी इस चहारदीवारी से टकराता रहा. इसके परिणामस्वरूप दीवार ढह गयी. बारिश रुकने के बाद चहारदीवारी को गिरा देख आंबेडकर स्थल समिति के लोग आग बबूला हो गये. […]

भुरकुंडा : पेट्रोल पंप भुरकुंडा के समीप स्थित आंबेडकर स्थल की विवादित चहारदीवारी शुक्रवार को भारी बारिश की भेंट चढ़ गयी. सब्जी बाजार व आसपास का पूरा पानी इस चहारदीवारी से टकराता रहा. इसके परिणामस्वरूप दीवार ढह गयी. बारिश रुकने के बाद चहारदीवारी को गिरा देख आंबेडकर स्थल समिति के लोग आग बबूला हो गये.

सभी लोग थाना पहुंचे और बाजार के लोगों पर चहारदीवारी गिराने का आरोप लगाया. इसके बाद थाना प्रभारी गुलशन भेंगरा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने गिरी चहारदीवारी व आसपास का मुआयना किया. मौके पर जब वह पहुंचे, तो पानी की तेज धार लगातार बह रही थी.
उन्होंने कहा कि यह दीवार पानी की तेज रफ्तार के कारण गिरी है. इसे किसी ने गिराया नहीं है. मौके पर मौजूद कुछ लोगों के द्वारा यह कहने पर कि दीवार बाजार के लोगों द्वारा गिरायी गयी है. इस पर उन्होंने कहा कि मामले को दूसरा रूप देने का प्रयास न करें.
क्या है चहारदीवारी का विवाद :
आंबेडकर स्थल पर स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा को पिछले दिनों असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था. इसके बाद समिति ने इस स्थल से होकर गुजरनेवाले आम रास्ते को यह कहते हुए बंद कर दिया था कि रास्ता रहेगा. असामाजिक तत्व आगे भी नुकसान पहुंचाते रहेंगे. वर्षों से पटेल नगर को बाजार से जोड़नेवाले इस मार्ग को बंद कर देने से हर तबके के लोगों की परेशानी बढ़ गयी थी. इस रास्ते से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, बाजार के ग्राहक व व्यवसायी रोजाना आना-जाना करते थे.
रास्ता बंद होने से सब्जी बाजार के एक हिस्से के दुकानदार भी प्रभावित हुए थे. लगातार इस दीवार को हटा कर रास्ते को चालू करने की मांग की जा रही थी. डीसी, एसडीओ व स्थानीय पुलिस-प्रशासन को व्यवसायियों ने आवेदन भी दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >