देश के लिए समर्पण का भाव जरूरी : डीसी

मेदिनीनगर : पुलवामा में हुए आतंकी घटना में शहीद हुए जवानों के श्रद्धांजलि में जिला प्रशासन ने महारक्तदान शिविर का आयोजन किया. उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के पहल पर यह आयोजन हुआ है. शुक्रवार को इसका उद्घाटन हुआ है. यह महारक्तदान शिविर एक सप्ताह तक चलेगा. शिविर के दूसरे दिन शनिवार को संत मरियम […]

मेदिनीनगर : पुलवामा में हुए आतंकी घटना में शहीद हुए जवानों के श्रद्धांजलि में जिला प्रशासन ने महारक्तदान शिविर का आयोजन किया. उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के पहल पर यह आयोजन हुआ है. शुक्रवार को इसका उद्घाटन हुआ है. यह महारक्तदान शिविर एक सप्ताह तक चलेगा. शिविर के दूसरे दिन शनिवार को संत मरियम आवासीय विद्यालय के निदेशक सह माटीकला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव के पहल पर लोगों ने महारक्तदान शिविर में रक्तदान किया.

मौके पर उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि देश के प्रति समर्पण का भाव जरूरी है. शहीदों के सम्मान में रक्तदान कर लोग समाज में एक बेहतर संदेश दे रहे है.जो जवान हमारे खातिर अपना सबकुछ कुर्बान कर रहे हैं. हम भी उनके लिए हर पल तैयार रहे यह सोच हर भारतीय मन में होना चाहिए.

महारक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने के लिए उन्होंन संत मरियम आवासीय विद्यालय के निदेशक सह झारखंड माटीकला बोर्ड के सदस्य अविनाशदेव की सराहना की. इस मौके पर श्री देव ने भी रक्तदान किया और कहा कि पहले देश तब हम इस भावना को हमेशा जागृत रखने की जरूरत है.

पलामू हमेशा राष्ट्र व समाजहित में कार्य करने के लिए अग्रणी भूमिका निभायी. मौके पर एसबी शाहा, निविदिता पांडेय, रामकिशोर पांडेय, रौशन राज, आदर्श देव, रवींद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.शनिवार को 51 यूनिट रक्तदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.