सीआइसी सेक्शन में ट्रेनों का परिचालन बाधित

हादसा : खलारी-राय स्टेशन के बीच डाउन लाइन में कोयला लदी मालगाड़ी की 11 बोगी बेपटरी बेपटरी बोगियों से टकरा कर अप लाइन से गुजर रही कंटेनर मालगाड़ी की 12 बोगियां बेपटरी रेल प्रशासन हाई अलर्ट, पटरी मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू बरकाकाना : पूर्व-मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के बरकाकाना-गढ़वा रेल मार्ग के […]

हादसा : खलारी-राय स्टेशन के बीच डाउन लाइन में कोयला लदी मालगाड़ी की 11 बोगी बेपटरी

बेपटरी बोगियों से टकरा कर अप लाइन से गुजर रही कंटेनर मालगाड़ी की 12 बोगियां बेपटरी

रेल प्रशासन हाई अलर्ट, पटरी मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू

बरकाकाना : पूर्व-मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के बरकाकाना-गढ़वा रेल मार्ग के खलारी-राय स्टेशन के बीच पोल संख्या 154/13 के पास सोमवार देर रात लगभग 2.05 बजे डाउन लाइन में कोयला लदी मालगाड़ी की 11 बोगी बेपटरी हो गयी. बेपटरी बोगियों से टकरा कर अप लाइन से गुजर रही कंटेनर मालगाड़ी की 12 बोगियां बेपटरी हो गयी.

घटना के बाद बरकाकाना-गढ़वा रेल मार्ग बाधित हो गया. घटना की सूचना के बाद पूरा रेल प्रशासन हाई अलर्ट हो गया. बरकाकाना स्टेशन से एआरटी वैन 03.45 बजे राय स्टेशन के लिए रवाना हुई. एआरटी वैन ने 04.45 बजे राय स्टेशन पहुंच कर रेल लाइन से बेपटरी बोगियों को हटाने का काम शुरू किया. बरवाडीह से एआरटी वैन सुबह 04.40 बजे पहुंच कर कर मरम्मत कार्य शुरू की. धनबाद से क्रेन मांगा कर लाइन दुरुस्त करने का काम तेजी से शुरू हुआ. शॉर्ट ट्रमिनेट की गयी ट्रेन संख्या 53343 से मरम्मत कार्य के लिए रेल कर्मचारियों की टीम घटनास्थल पहुंच कर मरम्मत कार्य शुरू कर दी. रेलवे सूत्रों के अनुसार, मरम्मत कार्य में 36 से लेकर 48 घंटे लग सकते हैं.

चालक व उप चालक हुए घायल : घटना के बाद मालगाड़ी के चालक यूएस चौपाल व उपचालाक एसके चौधरी घायल हो गये. उनका इलाज रेलवे अस्पताल, पतरातू में किया जा रहा है.

ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित, मार्ग परिवर्तन, रद्द हुई रेलगाड़ियां : घटना के बाद 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस, 18101 टाटा-जम्मुतवी एक्सप्रेस, 18102 जम्मुतवी- टाटा एक्सप्रेस, 12877 रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, 18611 रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 18612 वाराणसी-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर टोरी-लोहरदगा-रांची- मुरी होते हुए गंतव्य के लिए रवाना किया गया. 11447 जबलपुर- हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस व 11448 हावड़ा- जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस गढ़वा रोड-सोननगर-गया होते हुए गंतव्य स्थान के रवाना किया गया.

13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस को बरवाडीह स्टेशन तक शार्ट टर्मिनेट किया गया. 13347 बरकाकाना- पटना पलामू एक्सप्रेस को बरवाडीह स्टेशन से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना किया जायेगा. 53348 बरकाकाना-वाराणसी सवारी गाड़ी, 53357 बरकाकाना- डेहरी सवारी गाड़ी, 53347और 53348 सवारी गाड़ी रद्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.