बिजली के लिए रामगढ़ बंद

रामगढ़ः बिजली संकट दूर करने और पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा को बिना शर्त रिहा करने की मांग को लेकर मंगलवार को रामगढ़ जिला बंद रहा. शहर की दुकानें बंद रही. तीन घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा. बंद का आह्वान रामगढ़ जिला भाजपा ने किया था. शहर को बंद कराने सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं […]

रामगढ़ः बिजली संकट दूर करने और पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा को बिना शर्त रिहा करने की मांग को लेकर मंगलवार को रामगढ़ जिला बंद रहा. शहर की दुकानें बंद रही. तीन घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा. बंद का आह्वान रामगढ़ जिला भाजपा ने किया था. शहर को बंद कराने सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व पूर्व विधायक शंकर चौधरी व पप्पू बनर्जी कर रहे थे.

सोमवार की सुबह आठ बजे भाजपाइयों ने सुभाष चौक पर एनएच 33 को जाम कर दिया. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. एनएच 33 को रांची रोड तथा एनएच 23 को बाजार टांड़ के पास लगभग तीन घंटे तक रोड जाम किया गया. दिन के 11 बजे एसडीओ दिलेश्वर महतो, एसडीपीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी दिल्लू लोहरा ने जामकर्ताओं से वार्ता कर जाम हटवाया.

भुरकुंडा में दो घंटे रोड जाम : भुरकुंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिवर साइड क्षेत्र में मेडिकल चौक के पास दो घंटे तक मेन रोड जाम कर दिया. भाजपा नेता शैलेंद्र झा ने कहा कि राज्य में बिजली की गंभीर समस्या है. पूर्व सांसद समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार के इशारे पर साजिश के तहत जेल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >