चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

गोला : गोला पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवक को पकड़ा. मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दोनों युवक झालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी बताये जाते हैं. पुलिस ने बताया कि वाहन जांच के दौरान शेख बुरहान व शेख गुफरान पैशन प्रो (जेएच10एई-4546) के साथ पकड़े गये. कागजात मांगने पर दोनों ने […]

गोला : गोला पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवक को पकड़ा. मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दोनों युवक झालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी बताये जाते हैं. पुलिस ने बताया कि वाहन जांच के दौरान शेख बुरहान व शेख गुफरान पैशन प्रो (जेएच10एई-4546) के साथ पकड़े गये. कागजात मांगने पर दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.
जब बाइक में लगे नंबर की जांच की गयी, तो नंबर टीवीएस कंपनी की बाइक की निकली. पुलिस ने बताया कि इंजन के नंबर को भी मिटाने की कोशिश की गयी है. इसके कारण बाइक के सही मालिक का नाम पता नहीं चल पाया. गौरतलब हो कि गोला से बंगाल की दूरी मात्र 20 किलोमीटर है. यहां चोरी की बाइक को आसानी से दूसरे राज्य में भेजा जाता है. इससे पूर्व भी गोला पुलिस ने झालदा से चोरी की बाइक के साथ चोर को पकड़ा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >