दो मौत के बाद भुरकुंडा अस्पताल में हंगामा

भुरकुंडा : भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में रविवार की रात दो लोगों की मौत का मामला सोमवार की सुबह भी गरमाया रहा. सुबह मृत सीसीएल कर्मी बैजनाथ राम के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जम कर बवाल काटा. बरका-सयाल के एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉ एचके सिंह को लोगों ने काफी देर तक घेरे रखा. लोग अस्पताल […]

भुरकुंडा : भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में रविवार की रात दो लोगों की मौत का मामला सोमवार की सुबह भी गरमाया रहा. सुबह मृत सीसीएल कर्मी बैजनाथ राम के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जम कर बवाल काटा. बरका-सयाल के एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉ एचके सिंह को लोगों ने काफी देर तक घेरे रखा. लोग अस्पताल की व्यवस्था से क्षुब्ध थे.
उनका कहना था कि यदि रविवार की रात मरीज को समय पर चिकित्सकीय सुविधा मिली होती, तो उनकी जान बच सकती थी. लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे. परिजन मौत के लिए सीसीएल की लचर व्यवस्था को जिम्मेवार बता कर नौकरी सहित अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे थे.
लोग अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठा रहे थे कि यहां रविवार की रात जेनरेटर की सुविधा नहीं थी. साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडर भी काम नहीं कर रहा था. जिसके कारण रात को इलाज के लिए लायी गयी महिला बिरजा देवी की भी मौत हो गयी. अस्पताल परिसर में हंगामा की सूचना पर एसडीपीओ प्रकाशचंद महतो दल-बल के साथ पहुंचे. इसके बाद बरका-सयाल के जीएम अजय सिंह भी आये. इसके बाद अस्पताल कक्ष में ही प्रबंधन, पुलिस व ट्रेड यूनियन नेताओं के बीच लंबी वार्ता हुई.
इसमें बैजनाथ के परिजन को नौकरी देने सहित अस्पताल की व्यवस्था चाक-चौबंद करने का आश्वासन प्रबंधन ने दिया. साथ ही घटना के वक्त इमरजेंसी ड्यूटी पर रही डॉ लवली हेवर्ड पर जांचोपरांत कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद मामला शांत हुआ. वार्ता में जिप सदस्य दर्शन गंझू, सयाल पीओ पी नायक, भुरकुंडा पीओ जीसी साहा, थाना प्रभारी संजय कुमार, अशोक शर्मा, सुखदेव प्रसाद, संजय मिश्रा, इकबाल हुसैन, खजांची राम, आरबी पासवान, बासुदेव साव, अजय पांडेय, लखेंद्र राय आदि शामिल थे.
अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध होगी चिकित्सा व जेनरेटर सुविधा
बरका-सयाल के जीएम अजय सिंह वार्ता में आश्वासन दिया कि अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक व जेनरेटर सुविधा उपलब्ध होगी. इसी महीने कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल में 36 लाख रुपये खर्च कर व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जायेगा. यह भी बताया कि हेडक्वार्टर से बरका-सयाल के लिए 13 चिकित्सकों की मांग की गयी है. इनके आने के बाद क्षेत्र में चिकित्सकों की कमी दूर हो जायेगी.
बैजनाथ के पुत्र को मिली नौकरी
सयाल स्थित जीएम ऑफिस में मृतक बैजनाथ राम के बड़े पुत्र दीपक कुमार को प्रबंधन ने नियुक्ति के लिए प्रोविजनल लेटर दे दिया है. इसके अलावा 1.28 लाख का चेक लाइफ स्कीम कवर के तहत दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.