रामगढ़ : मैनेजर हत्याकांड में एक गिरफ्तार, तीन फरार

रामगढ़ : भुरकुंडा थानांर्गत सेंट्रल सौंदा में हुए बीजीआर कंपनी के मैनेजर मल्लिकार्जुन के हत्या की गुत्थी रामगढ़ पुलिस ने सुलझा ली है. हत्या में शामिल एक अपराधी साजन अंसारी उर्फ शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ए विजयालक्ष्मी ने बताया कि भुरकुंडा रीवर साइड का रहनेवाला साजन के पास से हत्या में […]

रामगढ़ : भुरकुंडा थानांर्गत सेंट्रल सौंदा में हुए बीजीआर कंपनी के मैनेजर मल्लिकार्जुन के हत्या की गुत्थी रामगढ़ पुलिस ने सुलझा ली है. हत्या में शामिल एक अपराधी साजन अंसारी उर्फ शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ए विजयालक्ष्मी ने बताया कि भुरकुंडा रीवर साइड का रहनेवाला साजन के पास से हत्या में प्रयुक्त नाइन एमएम का पिस्टल व चार गोली सहित दो मोबाइल भी बरामद किया गया है.
मोबाइल फोन से हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को काफी मदद मिली है. साजन अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसने यह घटना जेजेएमपी के शीर्ष नेता के कहने पर किया है. उसने बताया है कि टीपीसी के कहने पर बीजीआर कंपनी ने जेजेएमपी को लेवी देना बंद कर दिया था. इस कारण घटना को अंजाम दिया गया.
12 जुलाई को रात 08.05 बजे सीसीएल में आउटसोर्सिंग काम करनेवाली बीजीआर कंपनी के मैनेजर मल्लिकार्जुन की हत्या कर दी गयी थी. इसे लेकर एसआइटी का गठन कर अपराधियों के धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम मे साजन अंसारी पुलिस के हत्थे चढ़ा और मामले का खुलासा हुआ. एसपी ने कहा कि फरार तीन अपराधियों को भी शीघ्र पकड़ लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >