धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, महिला मोरचा की केंद्रीय सचिव अर्चना महतो, पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार साहू, जिला सचिव मनोज महतो, आशा महतो, अराधना राज, देवंती देवी, बीना देवी, संगीता कुमारी, खुशबू ठाकुर, आशा देवी, कलावती देवी, लालवती देवी समेत आजसू पार्टी कि विभिन्न इकाइयों के नेता व कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी की केंद्रीय सचिव अर्चना महतो ने कहा कि वर्तमान में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है. शराब की वजह से समाज में नैतिकता का पतन होने के साथ-साथ भ्रष्टाचार व अपराध भी बहुत तेजी अपना पैर पसार रहा है.
शराब बंदी को लेकर आजसू ने किया प्रदर्शन
रामगढ़: आजसू पार्टी के सहयोगी संगठन अखिल भारतीय महिला मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. उक्त धरना प्रदर्शन गांधी चौक के समक्ष पूरे राज्य भर में पूर्ण रूप से शराब बंदी को लेकर आयोजित किया गया. प्रदर्शन में जिला के मांडू, पतरातू, गोला, दुलमी, चितरपुर व रामगढ़ प्रखंड के […]

रामगढ़: आजसू पार्टी के सहयोगी संगठन अखिल भारतीय महिला मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. उक्त धरना प्रदर्शन गांधी चौक के समक्ष पूरे राज्य भर में पूर्ण रूप से शराब बंदी को लेकर आयोजित किया गया. प्रदर्शन में जिला के मांडू, पतरातू, गोला, दुलमी, चितरपुर व रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रमणि देवी व संचालन आशा महतो ने किया.
इसके लिये उन्होंने पूरे राज्य भर में शराब बंदी की बात कही. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार साहू, जिला सचिव मनोज कुमार महतो, चंद्रमणि देवी व जिप सदस्य नरेश महतो समेत कई अन्य वक्ताओं ने भी शराब बंदी पर अपनी बातें रखी. मौके पर चमेली देवी, मिलापो देवी, देवंती देवी, पार्वती देवी, राजवंती देवी, बालो देवी, हेमंती देवी, पूनम देवी, सरस्वती देवी, सविता देवी, बसंती देवी, जयंती देवी, सुनीता देवी, बिगा देवी, मंजू देवी, बिलासो, गगीया देवी, जेश्वरी देवी, जूनिशा तिर्की, कलावती देवी, बसंती, सबिता, अनिता, मुनू देवी, रेखा, शीतल, सीता, सुमती देवी, शांति देवी, मीना देवी, मुकरी देवी समेत सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा की महिलाएं मौजूद थीं.