गुड फ्राइडे पर मसीही समाज ने किया प्रभु यीशु के कष्ट का स्मरण

गुड फ्राइडे पर मसीही समाज ने किया प्रभु यीशु के कष्ट का स्मरण

मिस्सा पूजा के बाद महिला संघ व युवा संघ ने भक्ति गीत गाया. भुरकुंडा. मसीही समुदाय ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया. प्रभु यीशु को आज के ही दिन सूली पर चढ़ाया गया था. लोगों ने यीशु मसीह की पीड़ा व मानव जाति के लिए उनके महान बलिदान को याद किया. इस अवसर पर दिन चर्च में इससे जुड़ी घटनाओं का स्मरण करते हुए प्रार्थना की गयी. धर्मविधि संपन्न करायी गयी. भुरकुंडा के कैथोलिक आश्रम चर्च में लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के कष्ट, त्याग व बलिदान को याद किया. धर्मविधि कराते हुए मुख्य अनुष्ठाता फादर बरनाबस खलखो ने कहा कि आज की धर्मविधि की मुख्य घटना पवित्र क्रूस पर यीशु मसीह के दुःख भोग को याद करना है. यीशु मसीह ने मानव जाति के कल्याण के लिए सूली पर प्राण दे दिया. फादर बरनाबस खलखो, फादर सेबरेन लकड़ा व फादर थॉमस ने मिस्सा पूजा संपन्न करायी. इस दौरान कैथोलिक सभा, महिला संघ व युवा संघ ने भक्ति गीत गाया. मसीही विश्वासियों ने क्रूस का चुंबन कर अपनी आस्था व्यक्त की. मौके पर पात्रिक मिंज, सुधीर मिंज, रूबेन तिग्गा, प्रदीप खलखो, दयाकिशोर खलखो, अनीश बाड़ा, अनीश लकड़ा, बासिल कुजूर, सिसिलिया कुजूर, राजेश पांडरवानी, जुस्टिन बारा, इरेनियुस गिद्ध, इग्नाशियुस किंडो, पेतरूस लकड़ा, शेखर सोरेंग, जूलिता एक्का, रजनी डुंगडुंग, रजनी बागे, आनंद लकड़ा, आनंद बरला, प्रतिमा टोप्पो, प्रीतम तिग्गा, रणवीर मिंज, अमन तिग्गा, बेरोनिका तोपनो, फूलमनी गुड़िया, रासेल तिग्गा, अमन कुजूर, आशीष कुजूर, प्रमोद कुजूर, खुशबू एक्का, किशोर तिग्गा, नम्रता तिग्गा, अनिल लकड़ा, अमृतलाल, जॉनसन लकड़ा, सुदीप उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में सिस्टर सुनीता, सिस्टर सुमंती, सिस्टर अग्नेश, ब्रिजिनिया, कविता, सिसिलिया, रेबेका, पूनम का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >