रामगढ़. रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में गुरुवार को महाअष्टमी की पूजा धूमधाम से हुई. शहर के पूजा पंडालों में सुबह से ही माता की पूजा के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी. शाम में पूजा स्थलों पर संधि पूजन किया गया.
लोगों ने स्वचालित झांकी को देख कर आनंद लिया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण रांची रोड से सुभाष चौक तक जाम की स्थिति रही. सुभाष चौक पूजा पंडाल, थाना चौक, गोला रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंडप, बिजुलिया पूजा पंडाल, मिलोनी क्लब, विकास नगर, पतरातू बस्ती, रांची रोड बाजार, इफिको, नयीसराय अस्पताल कॉलोनी, रांची रोड रेलवे स्टेशन के पूजा पंडालों में श्रद्धालुअों की भीड़ देखी गयी. शुक्रवार को महानवमी की पूजा होगी.
