आमरण अनशन पर बैठे पीटीपीएस के लोग

पतरातू: रामगढ़ के उपायुक्त द्वारा 16 सितंबर को शाहकालोनी व पंचमंदिर पंचायत के लोगों को 24 घंटे के अंदर घर व दुकान खाली नहीं करने पर बुलडोजर चलाये जाने के अल्टीमेटम दिये जाने के बाद इसके विरोध में 19 लोग अनशन पर बैठ गये है. पीटीपीएस शाहकालोनी के महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष 17 […]

पतरातू: रामगढ़ के उपायुक्त द्वारा 16 सितंबर को शाहकालोनी व पंचमंदिर पंचायत के लोगों को 24 घंटे के अंदर घर व दुकान खाली नहीं करने पर बुलडोजर चलाये जाने के अल्टीमेटम दिये जाने के बाद इसके विरोध में 19 लोग अनशन पर बैठ गये है. पीटीपीएस शाहकालोनी के महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष 17 सितंबर को शुरू हुए आमरण अनशन को कई राजनीतिक दल के लोगों ने अपना नैतिक समर्थन दिया है.

इधर अनशन के 24 घंटे बीत जाने के बाद सोमवार की शाम पांच बजे प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च की अगुवाई पतरातू के अंचलाधिकारी अजय कुमार तिर्की कर रहे हैं.

इनके साथ कई पुलिस अधिकारी व पुलिस के जवान शामिल थे. फ्लैग मार्च पतरातू थाना से निकल कर प्रस्तावित प्लांट एरिया में घूमा. पूरे क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है. लोग कह रहे हैं कि प्रशासन व प्रबंधक वर्षों का आशियाना भरी बरसात में उजाड़ने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >