स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी

रामगढ़ जिला देश का पहला जिला है, जहां 620 स्कूलों व 1042 आंगनबाड़ी केंद्रों में हैंडवॉश यूनिट लगायी गयी है रामगढ़ : स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना जरूरी है. आस-पास के वातावरण को साफ रखने से क्षेत्र के सभी लोग रोग मुक्त हो जायेंगे. उक्त बातें रामगढ़ फुटबॉल मैदान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम […]

रामगढ़ जिला देश का पहला जिला है, जहां 620 स्कूलों व 1042 आंगनबाड़ी केंद्रों में हैंडवॉश यूनिट लगायी गयी है

रामगढ़ : स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना जरूरी है. आस-पास के वातावरण को साफ रखने से क्षेत्र के सभी लोग रोग मुक्त हो जायेंगे. उक्त बातें रामगढ़ फुटबॉल मैदान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में शुक्रवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कही.

उपायुक्त ने कहा कि सफाई अभियान के तहत आज सभी ने श्रमदान कर सफाई की है, लेकिन क्षेत्र को इसी प्रकार साफ रखना हमारी सबसे बड़ी चुनौती है. रामगढ़ जिला देश का पहला जिला है, जहां 620 स्कूलों व 1042 आंगनबाड़ी केंद्रों में हैंडवॉश यूनिट लगायी गयी है. उपायुक्त ने बताया कि रामगढ़ में जल्द ही प्रोजेक्ट 13 किलोमीटर का शुभारंभ किया जायेगा.

प्रोजेक्ट 13 किलोमीटर अभियान के तहत पटेल चौक से लेकर सांडी तक पूरे शहर को व्यवस्थित व साफ-सुथरा किया जायेगा. इस अभियान के तहत 13 किलोमीटर के अंदर आनेवाले क्षेत्र का विशेष रूप से सुंदरीकरण भी किया जायेगा. पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने कहा कि देश में स्वच्छता को लेकर हम लोग असंवेदनशील रहे हैं.

आजादी के बाद पहली बार सरकार ने स्वच्छता पर इतना जोर दिया है. यह अभियान वर्ष 2014 से शुरू हुआ, लेकिन अभी भी बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी सपन कुमार ने अपना कचरा अपने साथ का नारा देते हुए कहा कि वैसे तो परिषद अपना कार्य करती ही है, लेकिन स्वच्छता हर नागरिक की भी जिम्मेवारी है. उप विकास आयुक्त सुनील कुमार ने कहा कि हमारे देश की युवा पीढ़ी समाज में स्वच्छता को लेकर जागरूक करने का कार्य कर रही है.

छावनी फुटबॉल में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का उदघाटन : छावनी फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त राजेश्वरी बी व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर, मुख्य अधिशासी अधिकारी सपन कुमार, उप विकास आयुक्त सुनील कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी कृष्णनंदन प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार महतो ने किया. कार्यक्रम पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, छावनी परिषद व नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था.

कार्यक्रम 15 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक चलेगा. माैके पर एएसएस व एमडी ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया. उपायुक्त ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर जितेंद्र कुमार झा, कर्नल गुरजीत सिंह, अनुज कुमार मिश्रा, अंजनी कुमार सिंह, त्रिभुवन बैठा, जितेंद्र अग्रवाल, सुमन कुमारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >