रामगढ़. राज्य के पेयजल मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने रामगढ़ को एमएसएमइ टूल रूम की सौगात दी है. शुक्रवार को इसकी मंजूरी राज्य मंत्री परिषद की बैठक में मिली. एमएसएमइ टूल रूम गोला में नवनिर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चलेगा. मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि रामगढ़ में अपार संभावना को देखते हुए एमएसएमइ टूल रूम का खोलना जरूरी था. अब यहां के शिक्षित युवक व युवतियां खनन क्षेत्र में प्रशिक्षण के साथ तकनीकी रूप से मजबूत होंगे.
एमएसएमइ टूल रूम द्वारा दो व्यवसाय को प्रारंभ किया जायेगा. अन्य चयनित व्यवसाय भी शुरू होगा. एनसीवीटी के अंतर्गत संचालित व्यवसाय भी शुरू होगा. इसमें राज्य के लोगों काे आरक्षण के अनुरूप ही नामांकन किया जायेगा. चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि रामगढ़ की जनता के लिए यह एक उपलब्धि है.
