कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

रामगढ़ : स्थानीय सुभाष चौक के समीप बुधवार को 18 वीं कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया. भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजन सिंह उर्फ छोटन सिंह के नेतृत्व में किया गया. रंजन सिंह ने कहा कि साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन विजय का सफलतापूर्वक अंजाम दिया. […]

रामगढ़ : स्थानीय सुभाष चौक के समीप बुधवार को 18 वीं कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया. भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजन सिंह उर्फ छोटन सिंह के नेतृत्व में किया गया.
रंजन सिंह ने कहा कि साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन विजय का सफलतापूर्वक अंजाम दिया. इस युद्ध में 527 वीर सैनिकों ने देश के लिए प्राणों का बलिदान दिया.
इससे पूर्व, सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया. विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक मोतीलाल साहू व नितेश सिंह ने आम लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया. मौके पर रवींद्र शर्मा, ललन प्रसाद, मनोज यादव, कालिंदर बैठा, राजेंद्र शर्मा, वीपी सिंह, अजय तिवारी, हीरालाल करमाली, समाजसेवी सहदेव ठाकुर, नीरज सिंह, विशाल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >