रामगढ़ : सीसीएल बरकाकाना की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के नईसराय में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) बरकाकाना की एक महिला अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है. महिला अधिकारी का नाम तनुश्री हेला बताया जाता है. उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दे दी. तनुश्री हेला सीसीएल बरकाकाना के वर्कशॉप अस्पताल में कार्मिक प्रबंधक थीं. नईसराय सीसीएल अस्पताल के डॉक्टर कॉलोनी […]

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के नईसराय में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) बरकाकाना की एक महिला अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है. महिला अधिकारी का नाम तनुश्री हेला बताया जाता है. उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दे दी.

तनुश्री हेला सीसीएल बरकाकाना के वर्कशॉप अस्पताल में कार्मिक प्रबंधक थीं. नईसराय सीसीएल अस्पताल के डॉक्टर कॉलोनी में उनका क्वार्टर है. अपने इसी क्वार्टर में उन्होंने आत्महत्या कर ली.

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >