मासस का चक्का जाम वापस

गिद्दी(हजारीबाग) : लोकल सेल के मुद्दे पर मासस के नेताओं ने गुरुवार को रैलीगढ़ा पीओ से वार्ता की. प्रबंधन के आश्वासन पर मासस ने 14 जुलाई को होने वाले चक्का जाम आंदोलन वापस ले लिया है. वार्ता में मासस के वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह ने पीओ से कहा कि तीन महीने से लोकल सेल बंद […]

गिद्दी(हजारीबाग) : लोकल सेल के मुद्दे पर मासस के नेताओं ने गुरुवार को रैलीगढ़ा पीओ से वार्ता की. प्रबंधन के आश्वासन पर मासस ने 14 जुलाई को होने वाले चक्का जाम आंदोलन वापस ले लिया है. वार्ता में मासस के वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह ने पीओ से कहा कि तीन महीने से लोकल सेल बंद है. सेल से जुड़े मजदूरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

इस पर पीओ ने मासस के नेताओं को आश्वासन दिया है कि 10 दिनों के अंदर लोकल सेल चालू करा देंगे. मासस नेताओं ने कहा कि कोयले का उठाव नहीं होने से केंद्र व राज्य सरकार को राजस्व व कर का लगभग ढाई से तीन करोड़ रुपये का नुकसान रोजाना हो रहा है. कोयला स्टॉक में आग लगी हुई है. इससे कंपनी को नुकसान हो रहा है.

मासस नेताओं ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि आश्वासन के तहत लोकल सेल चालू नहीं होगा, तो 24 या 25 जुलाई को पुन: आंदोलन किया जायेगा. वार्ता में मासस की ओर से मिथिलेश सिंह, देवचंद महतो, धनेश्वर तुरी, आरडी मांझी, सुंदरलाल बेदिया, अमृत राणा, बहादुर बेदिसा, कार्तिक मांझी, उमेश राम, कैलाश महतो, हरि प्रसाद, निर्मल महतो, इस्लाम, जैनुल, हरखू बेदिया, ललित महतो, सुखराम बेदिया, मनीष किस्कू शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >