नौकरी के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी का आरोप

रामगढ़ : बरकाकाना सीआइसी बस्ती निवासी प्रकाश कुमार कुशवाहा ने एसपी को आवेदन दिया है. इसमें प्रकाश कुमार ने कहा कि नौकरी दिलाने के नाम पर हेसला निवासी विरेंद्र राम उर्फ विरेंद्र सिंह ने साढ़े चार लाख की ठगी की है. वह रामगढ़ के रहनेवाले हैं. मेरे दोस्त मनेश्वर महतो व संदीप सिंह ओरमांझी के […]

रामगढ़ : बरकाकाना सीआइसी बस्ती निवासी प्रकाश कुमार कुशवाहा ने एसपी को आवेदन दिया है. इसमें प्रकाश कुमार ने कहा कि नौकरी दिलाने के नाम पर हेसला निवासी विरेंद्र राम उर्फ विरेंद्र सिंह ने साढ़े चार लाख की ठगी की है.
वह रामगढ़ के रहनेवाले हैं. मेरे दोस्त मनेश्वर महतो व संदीप सिंह ओरमांझी के रहनेवाले हैं. विरेंद्र राम ने हम तीनों से जैप में बहाली को लेकर प्रति युवक डेढ़ लाख रुपये 14 अप्रैल 2014 को लिया. नाैकरी नहीं मिलने पर राशि भी नहीं दे रहा है. बाद में दो लाख चालीस हजार रुपये दिये. दो लाख दस हजार अब भी बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >