रामगढ़ : गोला रोड स्थित तुलसी देवी स्मृति भवन के भेड़ा सिंह सभागार में बुधवार को भाकपा का दूसरा सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्य मंडली तुलेश्वर प्रसाद, नगीना देवी व करमा मांझी ने की. मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक सह राष्ट्रीय सचिव रमेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि एटक नेता विंध्याचल बेदिया, कन्हैया सिंह, विनोद मिश्रा, जेएनपी सिन्हा, बालेश्वर महतो मौजूद थे. रमेंद्र कुमार ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थित काफी गंभीर है.
यह चिंताजनक स्थिति है. अधिकार के लिए जनता को गोलबंद करना होगा. गोलबंद कर जन आंदोलन करने की जरूरत है. उन्होंने भाकपा राज्य व जिला संगठन की खामियों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया. वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी अपने-अपने क्षेत्र में काम करें.
जिला सचिव साबीर व सह-सचिव बने सुजीत : सम्मेलन में साबीर अंसारी को जिला सचिव व सुजीत कुमार मिंटू को सहायक सचिव मनोनीत किया गया. सम्मेलन में झंडोत्तोलन वृद्ध नेता गिरधारी महतो ने किया. इसके बाद शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी.
सम्मेलन में करमा मांझी, विजयनंदन मिश्रा, ईश्वर महतो, धनेनाथ चौधरी, बालेश्वर महतो, चंद्रभानु प्रताप, एजाज अहमद, ललकू करमाली, अजय कुमार, अजीत उपाध्याय, कुलदीप करमाली, सुशील सिन्हा, बेलाल अहमद, जयनंदन महतो, देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रतिराम विश्वकर्मा, विजय करमाली, गीता देवी, आजाद सिंह, नगीना सिंह, राजेंद्र कुमार, ओमप्रकाश मिश्रा सहित 79 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. 45 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया.
