प्रोजेक्ट मिलाप से सरायकेला पुलिस ने लापता महिला को खोजकर परिवार से मिलाया

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने प्रोजेक्ट मिलाप के तहत जल्दी कार्रवाई करते हुए लापता हुई महिला को मुरी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देशन में संचालित प्रोजेक्ट मिलाप के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की खोज और उनके सुरक्षित पुनर्मिलन के लिए जिला पुलिस लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है. अभियान के तहत तिरुलडीह थाना क्षेत्र से घर छोड़कर चली गई एक महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया. 

घरेलू विवाद के कारण महिला घर से निकली थी 

जानकारी के अनुसार उक्त महिला घरेलू विवाद के कारण बिना किसी को बताए अपने घर से निकल गई थीं. महिला के अचानक लापता हो जाने के बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही तिरुलडीह थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की तलाश शुरू की. 

तकनीकी मदद से मुरी स्टेशन से महिला बरामद 

खोजबीन के दौरान तकनीकी शाखा की सहायता ली गई और विभिन्न संभावित स्थानों पर जांच-पड़ताल की गई. तकनीकी विश्लेषण और पुलिस की सतर्क कार्रवाई के परिणाम स्वरूप महिला का पता मुरी रेलवे स्टेशन पर चला, इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पहुंचकर महिला को सकुशल बरामद कर लिया. 

पूछताछ के बाद महिला को परिजनों से मिलाया गया 

बरामदगी के बाद महिला को सुरक्षित थाना लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई. सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरा करने के बाद महिला को उनके परिजनों के पास भेज दिया गया. परिजनों ने महिला के सुरक्षित मिलने पर सरायकेला-खरसावां पुलिस और तकनीकी शाखा के प्रति आभार व्यक्त किया.

प्रोजेक्ट मिलाप से परिवारों का पुनर्मिलन 

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि प्रोजेक्ट मिलाप के माध्यम से गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर उनके परिवारों से पुनर्मिलन कराने का अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: आदिवासी महिला से दुर्व्यवहार के मामले में नप गए चांडिल के एएसआई, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

इसे भी पढ़ें: विधवा को नहीं मिला पति का बकाया वेतन, हाईकोर्ट ने दी तीन अधिकारियों की सैलरी रोकने की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >