रामगढ़ के संत मेरी चर्च में पास्का जागरण, प्रभु यीशु के पुनर्जीवन पर गूंजे खुशियों के गीत

Ramgarh News: रामगढ़ के संत मेरी चर्च में पास्का जागरण पर प्रभु यीशु के पुनर्जीवन की खुशी में श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की और खुशियां मनाईं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के संत मेरी चर्च में शनिवार की रात पास्का जागरण पर जी उठे प्रभु विजय बनकर का संदेश के साथ लोगों ने खुशियां मनाया. चर्च के प्रवेश द्वार पर मसीही समाज के लोग मोमबती लेकर चर्च प्रार्थना सभा में प्रवेश किया. 

प्रभु यीशु के पुनर्जीवित को याद कर खुशियां मनायी गयी

पुरोहित जॉर्ज चिटाडी ने सबसे बड़े मोमबती को प्रभु यीशु के बेदी के पास स्थापित किया. प्रार्थना सभा शुरू हुई. पुरोहित ने कहा प्रभु यीशु जी उठे. पूनर्जीवित होकर हम पापियों के ऊपर उद्धार किया. प्रभु यीशु तीन दिनों के बाद जी उठे. इसी रस्म को रात के 12 बजते ही सभी लोग अमल में लाने लगे. खुशियों की गीत के साथ मीसा पूजा शुरू हुआ. परम प्रसाद का वितरण किया गया. देर रात इस्टर संडे में धार्मिक विधि से मसीह समाज के लोग प्रार्थना किया. मसीह समुदाय प्रभु यीशु के पूनर्जीवित को याद किया.  

आशीर्वचन के साथ समापन

फादर जॉर्ज चिटाडी ने कहा कि यीशु ने अपने पुनर्जीवित के द्वारा हमें पाप की जंजीर से छुटकारा दिलाया. आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई. 

प्रार्थना सभा में शामिल हुए क्रीस्त विश्वासी

प्रार्थना सभा में रामगढ़ पल्ली के सभी क्रीस्त विश्वासी शामिल हुए. इसमें प्रचारक किशोर हेंब्रम, प्रेम लकड़ा, प्रदीप पन्ना, सिमोन एक्का, हनुक एक्का, विजय हांसदा, सुनील कुमार, निर्मल तिग्गा, मनोज पॉल, आशा कच्छप, रीता मिंज, रौशनी टोप्पो, सरोज एक्का शामिल थे. 

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज आएंगे रांची, 5 अप्रैल को अभिनंदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >