प्रतिनिधि : मेदिनीनगर राज्य सरकार द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान 15 जून से 26 जून तक संचालित किया जायेगा. इस अभियान की तैयारी के तहत गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला समाज कल्याण विभाग ने प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला आयोजित की. कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया. उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जरूरी है कि लोग मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव को समझें. नशा से व्यक्ति ही नहीं, उसका परिवार भी प्रभावित होता है. वर्तमान समय में युवाओं, किशोरों और बच्चों में नशा की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. कहा कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की पकड़ गांव-टोले तक रहती है, इसलिए उनके माध्यम से जागरूकता अभियान चलाना प्रभावी होगा. मौके पर डीडीसी सादात अनवर, सदर एसडीओ सुलोचना मीणा, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा सहित महिला पर्यवेक्षिका व सेविका-सहायिका उपस्थित थीं.
नशा का शिकार हो रहे है युवा, चिंता का विषय : डीसी
नशा का शिकार हो रहे है युवा, चिंता का विषय : डीसी
