चैनपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

घटनास्थल से तीन खोखा बरामद

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव के नफुलिया चौथुआ पहाड़ के पास अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर शाम की बतायी जाती है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है. मृतक की पहचान 22 वर्षीय विक्की कमलापुरी के रूप में की गयी है. वह चैनपुर अस्पताल के समीप का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार विक्की कमलापुरी घर से दोपहर में निकला था. इधर, पुलिस को सूचना मिली कि चौथुआ पहाड़ के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. उन्होंने बताया कि अपराधी टेंपो से आये थे. घटना के बाद पुलिस ने टेंपो को लावारिस हालत में बरामद किया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >