पड़वा. गुरुवार को कजरी गांव में ग्रामीणों ने गढ़वा के लगमा गांव के राजू कुमार व भोला घासी को बच्चा चोर के संदेह में पकड़ कर पड़वा थाना को सौंप दिया. ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवक गांव की ही 10 वर्षीय बच्ची को नशा के दवा से बेहोश कर देवी मंडप में रखे एक बक्सा में बंद कर दिया था. गांव के की ही एक महिला जब पूजा करने गयी तो बक्सा में रोने की आवाज आयी. जिसके बाद बच्ची को निकाला गया. प्रभारी थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि बच्चा चोर के अफवाह में दो लोगों को ग्रामीणों ने सौंपा है. मामले की छानबीन की जा रही है.
बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने दो लोगों को थाना को सौंपा
बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने दो लोगों को थाना को सौंपा
