सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पिता ने बताया कि निर्दोष कुमार हमेशा तनाव में रहता था.

सतबरवा. सतबरवा थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर रहने वाले 26 वर्षीय निर्दोष कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. घटना रविवार की रात की बतायी जा रही है. घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में निर्दोष कुमार को नवजीवन हॉस्पिटल तुंबागड़ा ले गये. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार निर्दोष कुमार ने कब फांसी लगायी, इसका पता नहीं चल पाया. क्योंकि परिवार के सभी लोग सो रहे थे. पिता श्याम लाल साहू ने बताया कि निर्दोष कुमार साप्ताहिक बाजारों में जाकर सब्जी बेचता था. वह हमेशा तनाव में रहता था. पुलिस घटना की छानबीन की जा रही है. दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार पाटन. नावाजयपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के नामजद आरोपी पिंटू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी कमल किशोर पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपी को उसके खजुरी टोला पूर्णाडीह स्थित घर से गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >